Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: कीचड़ और जलभराव के बीच निकली अंतिम यात्रा, बदहाल रास्ते पर भड़के लोग, जल्द निर्माण की मांग

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 08/07/2026 03:24:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 08/07/2026 03:24:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक शहर के महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे स्थित बैकुंठ धाम जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक शहर के महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे स्थित बैकुंठ धाम जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। आज सामने आए वीडियो में एक अंतिम यात्रा कीचड़ और भरे हुए पानी के बीच से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है, जिससे आम नागरिकों के साथ-साथ अंतिम यात्राओं को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग को लिखित शिकायतें एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।  इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि महादेवाली गौतम छात्रावास के पीछे बैकुंठ धाम जाने वाले इस मार्ग का शीघ्र निर्माण कराया जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। फिलहाल, यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।