-
☰
राजस्थान: टोंक में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक आम आदमी पार्टी टोंक के जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक, राजस्थान सह प्रभारी महेश खींची, सह प्रभारी डॉ. सत्यवान राणा, प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महिला विंग प्रभारी मीना त्यागी, जिला अध्यक्ष नदीम खान, टोंक शहर अध्यक्ष राहुल गुर्जर, निवाई विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र खटीक और मालपुरा विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी टोंक जिले समेत पूरे राजस्थान में मजबूती के साथ अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और उन्हें जिताने के लिए पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाना और जनहित की राजनीति को गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड तक पहुंचाना है। राजस्थान सह प्रभारी महेश खींची और डॉ. सत्यवान राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से अभी से तैयारियों में जुटने की अपील की। प्रदेश सचिव एवं प्रदेश महिला विंग प्रभारी मीना त्यागी ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष नदीम खान ने प्रदेश पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों, शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि टोंक जिले में पार्टी को मजबूत संगठन के रूप में खड़ा करने के लिए पूरी टीम एकजुट होकर काम करेगी। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पंजाब: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब में सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने तैयारियों की करी समीक्षा
राजस्थान: हरियाली अमावस्या पर जाशमा-मंगरा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरियाणा: घिराय गांव में डीसी राहुल नरवाल ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, 50 शिकायतों पर हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत