-
☰
राजस्थान: हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता, राजस्थानी गीतों पर झूमीं महिलाएं
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर मारवाड़ी महिला समिति टोंक शाखा की ओर से जिला स्तर पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: टोंक हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर मारवाड़ी महिला समिति टोंक शाखा की ओर से जिला स्तर पर विशाल मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टोंक जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला मेहंदी कलाकारों को मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना रहा। कार्यक्रम संयोजिका अंजना जैन, ममता गोयल और ज्योति शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले की महिलाएं और युवतियां हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के साथ ही 8 सांत्वना पुरस्कार, यानी कुल 11 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समिति की सचिव शिक्षा विजय और कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की रुचि से जुड़े मेहंदी जैसे पारंपरिक विषय पर जिला स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर मातृशक्ति में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी मेहंदी कला का प्रदर्शन किया और एक-दूसरे की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया। हरियाली तीज के उत्सव को और खास बनाने के लिए महिलाओं के लिए पारंपरिक वेशभूषा में सावन के गीतों पर सामूहिक नृत्य का भी आयोजन किया गया। डीजे साउंड पर राजस्थानी और सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्षा एवं समाजसेविका अलका भंडारी ने कहा कि सनातन संस्कृति में मेहंदी सुहागिन महिलाओं के 16 श्रृंगार में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। विभिन्न त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर महिलाएं और युवतियां हथेलियों पर मेहंदी रचाती हैं। इसी पारंपरिक कला को मंच देने और महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश: अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को मारी टक्कर, महिला की मौत, 8 घायल
गुजरात: शिनोर तालुका में विकास कार्यों की सौगात, विधायक अक्षय पटेल ने किया शुभारंभ और उद्घाटन
उत्तर प्रदेश: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, एकता और भाईचारे का लिया संकल्प
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा नगर