-
☰
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलौदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फलौदी जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
राजस्थान: फलौदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत फलौदी जिले में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से आमजन को अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को लटियालपुरा चौक से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों और स्थानों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने का संदेश दिया गया। यात्रा में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने आमजन से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी करने की अपील की। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौतम चौधरी ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्र भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रप्रेम के सूत्र में जोड़ने का अभियान है। उन्होंने आमजन से अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने का आह्वान किया। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के तहत 11 और 12 अगस्त को नगर परिषद परिसर में तिरंगा एवं ‘वंदे मातरम्’ प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से जुड़े विषयों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा 13 से 17 अगस्त तक जिले के सरकारी कार्यालयों, ऐतिहासिक स्मारकों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर ‘तिरंगा कैनवास’ भी लगाए जाएंगे। इन कैनवास पर आमजन हस्ताक्षर कर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से जुड़े अपने संदेश लिख सकेंगे। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे स्वतंत्रता दिवस के इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल