Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: योग दिवस पर भारत-भूटान सांस्कृतिक सम्मेलन और शांति रत्न अवार्ड का हुआ आयोजन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Manoj Kumar Khatik , Date: 27/04/2026 12:09:12 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Manoj Kumar Khatik ,
  • Date:
  • 27/04/2026 12:09:12 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर भारत और भूटान के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर भारत और भूटान के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर “भारत-भूटान सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन” के साथ-साथ “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” समारोह भी आयोजित होगा। मंच के संयोजक एडवोकेट डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि यह आयोजन “वसुधैव कुटुम्बकम्” और “वैश्विक एकता” की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि मंच के संस्थापक स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी के विचारों और प्रेरणा के अनुरूप भारत-भूटान के संबंधों को सांस्कृतिक और सामाजिक स्तर पर और अधिक प्रगाढ़ बनाने का प्रयास निरंतर जारी है। इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से चुने गए शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक, विधि विशेषज्ञ, उद्योगपति एवं अन्य क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान विचार-विमर्श सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों, सांस्कृतिक विरासत, वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों पर चर्चा की जाएगी।

सम्मेलन के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को “भारत-भूटान शांति रत्न अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।भूटान में मंच के संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा ने इस पहल को दोनों देशों के संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति सांस्कृतिक आदान-प्रदान को नई दिशा प्रदान करेगी और आपसी सहयोग को और मजबूत करेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को भूटान की सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थलों और प्राकृतिक सौंदर्य से भी परिचित कराया जाएगा, जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा। भूटान के प्रशासन एवं विकास परिषद के अध्यक्ष श्री सगे दोरजी ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत-भूटान मैत्री समझौता दोनों देशों के दीर्घकालिक संबंधों की मजबूत नींव है, जो शांति, सहयोग और विकास को नई दिशा देता है।


Featured News