-
☰
राजस्थान: एनजीटी आदेशों की पालना को लेकर जोधपुरा संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली जोधपुरा संघर्ष समिति के धरणार्थियों ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर एनजीटी के आदेशों की पालना कराने की मांग को लेकर जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली जोधपुरा संघर्ष समिति के धरणार्थियों ने गुरूवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचकर एनजीटी के आदेशों की पालना कराने की मांग को लेकर जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। समिति सचिव कैलाश यादव व सतपाल यादव ने जिला कलक्टर को ज्ञापन में बताया की एनजीटी के आदेशों की पालन नहीं कराई जा रही है। माइनिंग विभाग तथा प्रदूषण नियत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी हमेशा अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पक्ष में रिपोर्ट जारी करते है। जबकि आज भी 500 मीटर परीधि में ब्लास्टिंग की जा रही है। कहीं पर भी 500 मीटर सीमांकन के बोर्ड नहीं है, कहीं भी चेतावनी बोर्ड नहीं है। प्रदूषण बोर्ड तो यहां तक कहता है कि कहीं भी प्रदूषण नहीं हो रहा है तथा प्रशासन भी अभी तक पुनर्वास पर भी रिपोर्ट नहीं दे पा रहा है। जिला कलक्टर ने विस्तार से सुनने के बाद शीघ्र समाधान करने व आदेश की अक्षरशः पालना का ठोस आष्वासन दिया। जोधपुरा संघर्ष समिति का धरना 1260 वें दिन भी रहा जारी। वहीं जोधपुरा संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना गुरूवार को लगातार 1260 वें दिन भी बदस्तूर जारी रहा। सामाजिक कार्यकर्ता राधेष्याम शुक्लावास ने बताया कि शुक्लावास कि मन्दिर भूमि से अल्ट्प्राईम क्रेशर के डम्फरो का अवैध रास्ता हटाने के आदेश भी हाईकोर्ट ने जारी किये दो माह होने को है लेकिन प्रशासन पालना कराने में अब तक विफल रहा है। इस पर जिला कलक्टर ने मौके पर ही तहसीलदार रामधन गुर्जर को निर्देशित किया। राधेष्याम शुक्लावास ने बताया कि पवाना अहीर में स्कूल तथा कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय छात्रावास व एससी मौहल्ले के नजदीक रात्री में किसी भी खनन पटृटे में सुर्यास्त से सुर्यादय तक किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं करने के आदेश खान सुरक्षा विभाग अजमेर व जिला कलक्टर ने जारी कर दिये है फिर भी माइनिंग विभाग कि मिलीभगत से पालना नहीं हो रही है। परिवादी ग्यारसी लाल आर्य ने बताया कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो महापड़ाव किया जायेगा। इस पर जिला कलक्टर ने डीजीएमएस के आदेश की पालना कराने का आष्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में सचिव कैलाश यादव, उपाध्यक्ष सतपाल यादव, प्रभुदयाल वर्मा, हरिराम यादव, निहाल सिंह यादव, लीलाराम यादव, दिनेश यादव, रामनिवास वर्मा, रामनिवास योगी, धर्मपाल यादव, भूपसिंह धानका, ग्यारसी लाल आर्य, रोहिताश यादव, नंदराम यादव, लालचंद यादव, अशोक आर्य समेत अन्य मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश: वाहन चेकिंग में पुलिस-बदमाशों की हुई भिड़ंत, गोली लगते ही धराए शातिर अपराधी
हरियाणा: आयुर्वेदिक ओपीडी में बढ़ा मरीजों का भरोसा, एक साल में 5475 लोगों ने लिया उपचार
राजस्थान: निवाई यूनिवर्सिटी में ACB की रेड, रिश्वत लेते प्रोफेसर हुआ गिरफ्तार
राजस्थान: जनसुनवाई में उमड़ी लोगों की भारी भीड़, कलेक्टर टीना डाबी ने 7 घंटे में सुनीं 383 शिकायतें
राजस्थान: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव