Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: दीपावली पर रोशनी से जगमगाया कोटपूतली, सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए नगर परिषद का विशेष अभियान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Pramod Kumar Bansal , Date: 05/11/2026 10:26:27 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Pramod Kumar Bansal ,
  • Date:
  • 05/11/2026 10:26:27 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कोटपूतली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर विधायक हंसराज पटेल के निर्देष पर नगर परिषद कोटपूतली द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जा रहे हैं।

विस्तार

राजस्थान: कोटपूतली त्यौहारी सीजन के मद्देनजर विधायक हंसराज पटेल के निर्देष पर नगर परिषद कोटपूतली द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्य मार्गों, बाजारों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक विद्युत सजावट से शहर का स्वरूप निखर उठा है। रोशनी से जगमगाते शहर में त्यौहारी रौनक देखते ही बन रही है। नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई करवाई जा रही है। कचरे के नियमित संग्रहण एवं उठाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा नहीं हो। सफाई कार्यों की निरंतरता बनाए रखते हुए शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं शहर के सौंदर्यीकरण को विशेष रूप देते हुए प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक लाईटिंग की गई है।

 

दीपावली पर रोशनी से जगमगाया कोटपूतली, सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए नगर परिषद का विशेष अभियानशाम होते ही रोशनी से जगमगाते बाजार और मुख्य मार्ग शहर की सुंदरता में चार चांद लगा रहे हैं। विद्युत सजावट ने शहर के वातावरण को उत्सवी बना दिया है, जिससे शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर परिषद के इन प्रयासों से शहर की स्वच्छता व्यवस्था और बाहरी स्वरूप में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। शहरवासी भी नगर परिषद की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। नगर परिषद सभापति कमल सैनी ने कहा कि त्यौहारी सीजन में शहरवासियों एवं बाहर से आने वाले आगंतुकों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शहर का अनुभव मिले। इसके लिए स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। साथ ही नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि कोटपूतली को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना केवल नगर परिषद की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन कचरा इधर-उधर ना डालें, निर्धारित स्थानों एवं कचरा संग्रहण वाहनों का ही उपयोग करें तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचें। शहर की विद्युत सजावट एवं सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखने में भी सहयोग करें। नगर परिषद ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर स्वच्छ, सुंदर और रोशन कोटपूतली की पहचान को और मजबूत बनाने का आह्वान किया है। इस मौके पर विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि हमारा प्रयास हैं कि कोटपूतली विकास के साथ-साथ स्वच्छता, सुंदरता और भव्यता की नई पहचान स्थापित करें। 

अग्रसेन तिराहे से भव्य विद्युत सजावट की शुरुआत : दीपावली पर पूरे शहर को आकर्षक लाईटिंग से रोशन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुख्य रूप से अग्रसेन तिराहे (चौक) से की गई है, जहाँ विशेष विद्युत सजावट की गई है। विधायक हंसराज पटेल के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सरकारी भवनों को चमकाने का यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शाम होते ही पूरा शहर उत्सवी रोशनी से सराबोर हो उठता है।

खराब स्ट्रीट लाईटों को दुरुस्त करने का अभियान : शहर के विभिन्न वार्डों में बंद या खराब पड़ी स्ट्रीट लाईटों को ठीक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। नगर परिषद के सभी वार्डो में पार्षदों की रिपोर्ट के आधार पर खराब लाईटों को चिह्नित किया गया है। दीपावली तक खराब रोड़ लाईट्स की मरम्मत के साथ-साथ आवश्यकता वाले स्थानों पर नई लाईटें भी लगाई जा रही हैं। 

रात के समय विशेष सफाई और अतिरिक्त संसाधन : दीपावली के कारण बाजारों में भारी भीड़ और खरीदारी बढ़ गई है, जिससे कचरे की मात्रा भी काफी बढ़ रही है। इसे देखते हुए दिन की नियमित सफाई के अलावा बाजार बंद होने के बाद रात में भी विशेष सफाई कराई जाएगी। एकत्रित कचरे को तुरंत उठाने के लिए नगर परिषद अतिरिक्त लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉली तैनात कर रही है। प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घर-घर कचरा संग्रहण पर जोर : नगर परिषद आयुक्त अरुण कुमार शर्मा द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संबंधित ठेकेदारों को पाबंद किया गया है। खराब पड़े टेम्पो (कचरा वाहनों) को तुरंत ठीक करवाकर उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को भी काम पर लगाया गया है। 

समय पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करना बड़ी चुनौती :- त्यौहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती भीड़ के बीच लगातार सफाई बनाए रखना और हर कोने में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना नगर परिषद के लिए एक बड़ी परीक्षा है। ऐसे में समय पर लाईटों की मरम्मत, कचरे का लगातार उठाव और घर-घर कचरा संग्रहण वाहनों का सुचारू संचालन ही इस अभियान की सफलता तय करेगा। नगर परिषद ने आमजन से भी अपील की है कि वे कोटपूतली को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें, कचरा केवल निर्धारित कचरा वाहनों में ही डालें और सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखें।