Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 13/06/2026 05:37:52 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 13/06/2026 05:37:52 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान, टोंक की निर्णायक समिति की बैठक में आगामी “विशाल पंचम सर्व माली प्रतिभा सम्मान समारोह” को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विस्तार

राजस्थान: टोंक अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान, टोंक की निर्णायक समिति की बैठक में आगामी “विशाल पंचम सर्व माली प्रतिभा सम्मान समारोह” को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक प्रहलाद तलाईच एवं जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली ने की। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, युवाओं के प्रोत्साहन और शिक्षा के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि यह बहुप्रतीक्षित समारोह 28 जून (रविवार) को प्रातः 11 बजे दूनी स्थित ओम पैराडाइज में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं बल्कि पूरे समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार, प्रतिस्पर्धा और समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस वर्ष समारोह का दायरा बढ़ाते हुए टोंक जिले के साथ-साथ पनवाड़ एवं उनियारा क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मेधावी विद्यार्थियों और युवाओं को मंच मिल सके।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, जिसमें भोजन व्यवस्था, मंच, टेंट, प्रकाश व्यवस्था, अतिथि सत्कार सहित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकारिणी सदस्यों को सौंपी गईं। साथ ही पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित करने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा, संगठन और प्रतिभा सम्मान ही समाज की प्रगति के मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं। इस अवसर पर दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। अंत में सभी से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का विश्वास व्यक्त किया गया।