Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shahihurehman , Date: 29/05/2026 05:17:45 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shahihurehman ,
  • Date:
  • 29/05/2026 05:17:45 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विस्तार

राजस्थान: टोंक में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक पुलिस द्वारा जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीएसटी टीम व विभिन्न थाना पुलिस ने अवैध शराब, जुआ-सट्टा, साइबर ठगी और अवैध बजरी परिवहन के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीपलू थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम व थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना अनुज्ञा पत्र के 14 पेटी में रखे 645 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। मामले में आरोपी नरेश चंदेल को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

वहीं अलीगढ़ थाना क्षेत्र में घांस भैरु गली में जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 50 हजार 400 रुपए की जुआ राशि, दो मोटरसाइकिल, दो बाल पेन और हिसाब-किताब की दो कॉपियां जब्त की हैं। कोतवाली थाना व जिला स्पेशल टीम ने साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पैसा डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड और स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में आरोपी द्वारा 1 लाख 15 हजार 662 रुपए की साइबर ठगी करना सामने आया है। उधर उनियारा थाना पुलिस ने साइबर ठगों की रकम बैंक खातों में डलवाकर कमीशन लेने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। 

मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। टोडारायसिंह थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 7 टन अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। वहीं अलीगढ़ थाना क्षेत्र के बरवाड़ा रोड तन चोरू इलाके में 4 टन अवैध बजरी परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 126 व 135 के तहत एक इस्तगासे में पांच व्यक्तियों को पाबंद किया, जबकि धारा 170 बीएनएसएस के तहत 11 इस्तगासों में 14 व्यक्तियों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर पाबंद कराया गया।