-
☰
राजस्थान: सवालों में घिरे प्रभारी मंत्री, कई मुद्दों पर नहीं दे सके जवाब
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: टोंक जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर प्रेस वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण सवालों पर घिरते नजर आए।
विस्तार
राजस्थान: टोंक जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर प्रेस वार्ता के दौरान कई महत्वपूर्ण सवालों पर घिरते नजर आए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देते समय मंत्री बार-बार पर्ची देखकर प्रतिक्रिया देते रहे, जिससे चर्चा का विषय बन गया। प्रेस वार्ता में जब टोंक स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं और रखरखाव के नाम पर युवाओं से शुल्क लिए जाने का मुद्दा उठाया गया तो मंत्री संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पत्रकारों ने सवाल किया कि प्रशिक्षण की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के बावजूद खिलाड़ियों से स्टेडियम रखरखाव के नाम पर पांच सौ रुपये लिए जा रहे हैं, लेकिन इस संबंध में मंत्री स्पष्ट स्थिति नहीं बता पाए।
बिजली व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने विभाग का बचाव करते हुए कहा कि आंधी और अंधड़ के दौरान बिजली के तार टूट जाते हैं, जिससे व्यवस्था बहाल करने में समय लगना स्वाभाविक है। हालांकि मालपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित बिजली प्लांट और उससे जुड़े मुद्दों पर भी मंत्री का जवाब टालमटोल वाला रहा। पत्रकारों ने जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में टोंक जिले को मिली प्रमुख सौगातों और विकास कार्यों का ब्यौरा पूछा तो मंत्री कोई ठोस जानकारी नहीं दे सके। इसी तरह जिले में हुए विकास कार्यों का आंकड़ा और उपलब्धियां गिनाने के सवाल पर भी वे स्पष्ट जवाब देने में असहज नजर आए। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि जो विकास कार्य हुए हैं, वे भाजपा सरकार की देन हैं, जबकि लंबित समस्याओं और कमियों के लिए उन्होंने कांग्रेस सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने जिले की कई समस्याओं के लिए भी कांग्रेस को दोषी बताया।
हरियाणा: बीसीए छात्रा ने 99.2% अंक प्राप्त कर यूनिवर्सिटी में किया टॉप, कॉलेज में खुशी की लहर
उत्तर प्रदेश: इंटरलॉकिंग कार्य में अनियमितता के लगे आरोप, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग
राजस्थान: आरएलपी ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी
राजस्थान: राष्ट्रीय वुड बॉल कैंप में मनराज मीणा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, राजस्थान का नाम किया रोशन
राजस्थान: 1971 युद्ध के अमर शहीद मोहनसिंह राठौड़ की प्रतिमा का भव्य अनावरण
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने चेतन शर्मा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी