-
☰
राजस्थान: 50वें जन्मदिन पर मोहनलाल कड़ाला का देहदान संकल्प, मेडिकल रिसर्च के लिए समर्पित करेंगे शरीर
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के रामनगर (बनेठी) के सामाजिक कार्यकर्ता व अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल कड़ाला ने समाज को एक नई दिशा दिखाई है।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली कस्बे के रामनगर (बनेठी) के सामाजिक कार्यकर्ता व अम्बेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल कड़ाला ने समाज को एक नई दिशा दिखाई है। उन्होंने अपने 50 वें जन्मदिन के अवसर पर अंधविष्वास और पुरातनपंथी विचारधारा से ऊपर उठकर मृत्यु उपरांत अपने शरीर को मेडिकल रिसर्च के लिए दान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मेडिकल कॉलेज ने स्वीकार किया आवेदन :- मोहनलाल पुत्र प्रेमचंद कड़ाला, निवासी पीपाजी की ढाणी, रामनगर, बनेठी ने जयपुर स्थित प्रतिष्ठित एस.एम.एस. मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग में पहुंचकर देहदान का संकल्प पत्र भरा। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उनके इस पुनीत आवेदन को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार कर लिया है। मोहनलाल ने बताया कि उन्हें इस मानवीय कार्य की प्रेरणा पूर्व में देहदान कर चुके क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी हजारी लाल (अध्यापक), बौद्धिष्ट सी.एम. वर्मा व हरिपाल वर्मा से मिली। उन्होंने कहा कि मृत्यु के बाद पारंपरिक कर्मकांडों और आडंबरों में खर्च होने वाले शरीर को अगर वैज्ञानिक शोध के लिए समर्पित कर दिया जाए तो इससे आने वाली पीढ़ियों और चिकित्सा क्षेत्र को नया जीवन मिल सकता है। यह पहल समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का एक बड़ा प्रयास है। मेघवाल समाज का चौथा और सबसे युवा देहदान : क्षेत्र के सामाजिक इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। मेघवाल समाज की ओर से किया गया यह चौथा देहदान है। खास बात यह है कि अब तक देहदान का संकल्प लेने वाले सभी नागरिकों में 50 वर्षीय मोहन लाल कड़ाला सबसे युवा हैं। उनके इस साहसिक और मानवीय फैसले से पूरे क्षेत्र और समाज का गौरव बढ़ा है। इस पुनीत और अनुकरणीय कार्य के लिए क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने मोहन लाल कड़ाला को साधुवाद और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। लोगों का मानना है कि उनका यह कदम निश्चित रूप से मानवता के कल्याण के लिए सर्वश्रेष्ठ साबित होगा और अन्य लोगों को भी देहदान के लिए प्रेरित करेगा।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की