-
☰
राजस्थान: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए ट्री गार्ड
- Photo by : social media
विस्तार
राजस्थान: टोंक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच द्वारा देशव्यापी वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार को टोंक जिला मुख्यालय के बाहीर क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का संचालन मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय संयोजक अबू बकर नकवी के निर्देश पर प्रदेशभर के जिलों और ब्लॉक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक पौधे के चारों ओर लोहे के ट्री गार्ड लगाए गए। मंच पदाधिकारियों ने बताया कि पौधों को पशुओं और अन्य नुकसान से बचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि भविष्य में ये पेड़ बड़े होकर राहगीरों को छाया तथा पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं को आश्रय प्रदान कर सकें। इस अवसर पर अजमेर संभाग के सह-संयोजक अशरफ कलंदर, जिला संयोजक शकील पहलवान, सह-संयोजक ईद मोहम्मद पंजाबी, जुनैद अहमद, अब्दुल वहीद, मोहम्मद हसीन, आबिद अली, इस्लाम मोहम्मद, अब्दुल लतीफ नकवी, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद सिद्दीकी सहित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान भी किया गया।
उत्तर प्रदेश: एथेनॉल प्लांट विवाद पर कंपनी का जवाब, अफवाहों का किया खंडन
हरियाणा: 10 जुलाई तक हर हाल में पूरा होगा डिजिटाइजेशन, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश
हरियाणा: एसआईआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ रामफल हुए सम्मानित
राजस्थान: करंट लगने से किसान की मौत पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जांच जारी