-
☰
राजस्थान: ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का आयोजन, श्राविकाओं ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी पूज्य साध्वी गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी पूज्य साध्वी गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी म.सा. की पावन निश्रा में ‘तीर्थंकरों की कहानी, आपकी जुबानी’ प्रतियोगिता का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जैन धर्म के तीर्थंकरों के जीवन-चरित्र, संदेश, तप एवं साधना से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया। संघ के मीडिया प्रभारी अरुण कोचर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जैन धर्म के 24 तीर्थंकरों के जीवन आदर्शों, सिद्धांतों तथा अहिंसा, सत्य और संयम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और नई पीढ़ी में धार्मिक एवं संस्कारमय भावनाओं का विकास करना था। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी श्राविकाओं ने तीर्थंकरों के जन्म कल्याणक, वैराग्य, दीक्षा और केवलज्ञान से जुड़े प्रसंगों को आत्मविश्वास और धार्मिक निष्ठा के साथ प्रस्तुत किया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रभावित किया और धर्मसभा का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर गुरूवर्या सौम्यदर्शना श्रीजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि तीर्थंकरों के चरित्र का केवल स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची जिन-भक्ति है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली विजेता श्राविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों के उत्साह और प्रयासों की सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना वितरित की गई और धर्मसभा जयकारों से गूंज उठी। स्थानीय संघ एवं समाजजनों ने आयोजन को ज्ञानवर्धक और संस्कार प्रेरक बताते हुए इसकी सराहना की।
गुजरात: 24 घंटे बंद रहेंगे सभी CNG पंप, डीलरों ने कमीशन बढ़ाने समेत मांगों को लेकर लिया फैसला
हरियाणा: भाजपा SC मोर्चा की बैठक, अजय खुंडिया ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश: देर रात गोलीकांड से मचा हड़कंप, कंबल फैक्ट्री कर्मचारी के सीने में लगी गोली
मध्य प्रदेश: घोड़ाखेड़ा में जलभराव से स्कूल जाने का रास्ता बंद, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार