-
☰
राजस्थान: व्यापार संघ ने शौचालय और सफाई व्यवस्था सुधारने की उठाई गई मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय वस्त्र व्यापार संघ ने आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर परिषद आयुक्त अरूण कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
राजस्थान: कोटपूतली स्थानीय वस्त्र व्यापार संघ ने आमजन की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को नगर परिषद आयुक्त अरूण कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कस्बे के अग्रसेन चौक पर आम जनता की सुविधा के लिए एक नए शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की गई। आजाद चौक, सोनी मार्केट, जलेबी चौक, नगर परिषद पार्क व मैन चौराहा स्थित सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि गंदगी और भयंकर बदबू के कारण इन शौचालयों का उपयोग करना दूभर हो गया है। इससे बाजार आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बाजार के नाले कचरे और गंदगी से अटे पड़े हैं। व्यापारियों ने बताया कि आगामी बारिश के मौसम में यह गंदगी पानी के बहाव को रोकेगी, जिससे जलभराव होगा और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो जायेगा। इस दौरान अध्यक्ष होषियार सिंह कसाना, उपाध्यक्ष दिनेष गुप्ता, महामंत्री ख्यालीराम सैनी, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, दिनेश चंद, गुरुप्रसाद अग्रवाल, सुभाष चंद्र मित्तल, रविंद्र समेत अन्य मौजूद रहें।
उत्तर प्रदेश: आईआईटी स्थापना की पहल हुई तेज, उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
राजस्थान: विश्वास मोटर्स का हुआ भव्य शुभारंभ, क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियां रहीं मौजूद
राजस्थान: इलाज के लिए ले जा रहे पिता की मौत, यातायात पुलिसकर्मी की दिखीं लापरवाही
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान में आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज का भव्य मंगल आगमन
उत्तर प्रदेश: कंपनी पर नौकरी के नाम पर राशि लेने का आरोप, पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की