Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 11 हजार हाई वोल्टेज का तार गिरा, महिलाएं और बच्चियों ने भागकर बचाई जान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ankit Kumar , Date: 12/03/2026 12:37:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ankit Kumar ,
  • Date:
  • 12/03/2026 12:37:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खेत में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार मटर तोड़ रही महिलाओं और बच्चियों ने भागकर बचाई जान गाजीपुर के सदर ब्लॉक स्थित तलवल ग्राम सभा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में खेत में गिरा 11 हजार वोल्ट का तार मटर तोड़ रही महिलाओं और बच्चियों ने भागकर बचाई जान गाजीपुर के सदर ब्लॉक स्थित तलवल ग्राम सभा में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। तलवल गांव निवासी फेकन बिंद के खेत में सुबह करीब 8 बजे 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार अचानक टूटकर गिर गया। उस समय खेत में कुछ महिलाएं और बच्चियां मटर तोड़ रही थीं। तार गिरने की तेज आवाज सुनकर वहां मौजूद महिलाएं और बच्चियां घबराकर दूर भागीं। गनीमत रही कि कोई भी तार की चपेट में नहीं आया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे हुए तार को ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल की। ग्रामीणों का कहना है कि यह 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन करीब 10 मकानों के ऊपर से गुजरती है, जिससे हमेशा खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले भी बिजली विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की है।