Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 15 वर्षीय छात्र की गला घोटकर की गई हत्या, आरोपी की तलाश में लगी पुलिस 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rohan Singh , Date: 09/03/2026 12:33:36 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rohan Singh ,
  • Date:
  • 09/03/2026 12:33:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 7 मार्च कानपुर नगर घाटमपुर क्षेत्र ग्राम कठेठा में एक छात्र की गला घोटकर हत्या कर दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 7 मार्च कानपुर नगर घाटमपुर क्षेत्र ग्राम कठेठा में एक छात्र की गला घोटकर हत्या कर दी। किशोर के लोअर के नाडे से ही गला कसा मिला। कठेठा के रहने वाले संतोष सिंह खेती किसानी का कार्य करते हैं, जिससे उनके परिवार का भरण पोषण होता है। उनका बेटा कृष्णा सिंह उम्र 15 साल जो कक्षा 9 का छात्र था।  घर से साइकिल लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे खेत जाने की बात कह कर घर से निकला। देर शाम तक वापस न आने पर घर वालों ने उसकी तलाश शुरू की गांव से करीब 300 मीटर दूर उसकी साइकिल मिले तलाश करने पर उसका सब नाली में पड़ा मिला, जिसकी लोअर के नारे से गला कसा मिला। घटना की सूचना घाटमपुर थाना अध्यक्ष को दी गई इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुला कर साथ जुदाई, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है तहरीर के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।