-
☰
उत्तर प्रदेश: रबूपुरा पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रात्रि में थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रात्रि में थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान रोनिजा कट पर एक ऑटो सामने से आता दिखाई दिया जिसको रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रूका बल्कि ऑटो को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पुलिस बल द्वारा उक्त ऑटो का पीछा किया गया। ऑटो में सवार बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें 02 बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये जिनकी पहचान अभियुक्तगण 1.सैयद अमीन पुत्र सैयद हुसैन निवासी झुग्गी शाहीनबाग श्रम विहार ओखला नई दिल्ली उम्र 35 वर्ष 2. गोरामिया पुत्र अमीर हुसैन निवासी झुग्गी चांदनी मोड नूह थाना नूह मेवात हरियाणा उम्र 32 वर्ष के रूप में हुयी। जिनके कब्जे से 02 अवैध तमंचे .315 बोर मय 02 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये हैं एवं अन्य 03 सह अभियुक्तगण 1. मुन्सर कमाल पुत्र समुचल आलम निवासी चाँदनी मोड नूह थाना चांदनी नूह हरियाणा उम्र 24 वर्ष 2. मौ0 बिलाल पुत्र मौ0 इकबाल निवासी झुग्गी चाँदनी मोह नूह थाना नूह मेवात हरियाणा उम्र 23 वर्ष 3. पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र बच्चन सिंह निवासी मदनपुर खादर जेजे कालोनी थाना कालिंदी कुंज दिल्ली उम्र 24 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तगण के कब्जे से आटो रजि0नं0 यूपी 16 डीटी 6087 ,गौवध हेतु रखे गये उपकरण 02 चाकू, 04 सिरिंज, 04 इन्जेक्शन की सीसी ,02 आरी सहित ब्लेड , 01 वेल्ड हुआ लोहे का नुकीला सरिया, 02 मोहरे , 01 रस्सी का टुकडा व 04 खाली प्लास्टिक के कट्टे बरामद किये गये हैं। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। दिनांक 26.02.2026 को थाना रबूपुरा क्षेत्रान्तर्गत गौवंश बरामद होने के सम्बन्ध में थाना रबूपुरा पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955 पंजीकृत किया गया था। जिसमें अभियुक्तगण वांछित चल रहे थे। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है। अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित