Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला दिवस पर लखनऊ में पिंक रोजगार महाकुंभ में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के मिले अवसर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 09/03/2026 12:52:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 09/03/2026 12:52:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म, रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग एवं नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डी बी टी अंतरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5,000+ महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म, रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग एवं नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी हेतु ₹3,849 लाख की धनराशि का डी बी टी अंतरण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  रामपुर मनिहारान विधान सभा के वर्तमान विधायक देवेंद्र निम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में नवचयनित 3 मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गए तथा कार्यक्रम का सजीव  प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण प्रणय कृष्ण, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह सहित जनपद की आंगनबाडी कार्यकर्ता, समस्त मुख्य सेविकाएं, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।