-
☰
उत्तर प्रदेश: दुद्धी रोजगार मेले में 612 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर, 20 कंपनियों ने लिया हिस्सा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी परिसर में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 2कंपनियों ने प्रतिभाग कि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दुद्धी परिसर में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में निजी क्षेत्र की करीब 2कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें लगभग 1800 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के बाद 612 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए ऑफर प्रदान किया। मेले में हिण्डाल्को, टाटा मोटर्स, फिएट इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, विजन इंडिया, रोडवेज, अनपरा ताप विद्युत परियोजना और सीपेट वाराणसी समेत कई कंपनियां शामिल रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य, जिला सेवायोजन अधिकारी विवेक साहू एवं सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है।
उत्तर प्रदेश: आदिवासी अस्मिता और किसानों की जमीन बचाना हमारा मूल कर्तव्य: संदीप मिश्र
उत्तर प्रदेश: गंगा उत्सव-2026 के तहत मैराथन दौड़ और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्तर प्रदेश: गोवंश तस्करी के गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार
Husband murders wife: पति ने शक के आधार पर पत्नी को जलाया जिंदा, पेट्रोल डालकर लगाई आग
Karnataka Love Affair: मालिक की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग का खौफ़नाक अंत, कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या