Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महोबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर लकड़ी से किया गया हमला, अस्पताल में हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Devesh Yadav , Date: 12/08/2026 02:36:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Devesh Yadav ,
  • Date:
  • 12/08/2026 02:36:35 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महोबा जनपद के थाना खन्ना क्षेत्र के ग्राम ग्योड़ी में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर डंडानुमा लकड़ी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग किसी कार्य के सिलसिले में गांव के ही एक व्यक्ति के घर गए थे। इसी दौरान उन पर लकड़ी से हमला किए जाने की घटना हुई। हमले के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने के बाद संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने बताया कि मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।