Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 9 कुण्डीय महायज्ञ अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 26/03/2026 10:03:03 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 26/03/2026 10:03:03 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित 9 कुण्डीय अखंड हवन महायज्ञ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोरखपुर चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में आयोजित 9 कुण्डीय अखंड हवन महायज्ञ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। दिव्य पीतांबरा फाउंडेशन के तत्वावधान में 19 मार्च से प्रारंभ यह भव्य आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। अब इस महायज्ञ के केवल दो दिन शेष रह गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। बाबा गोरखनाथ  की पावन नगरी में आयोजित इस महायज्ञ में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जा रही है। साथ ही माता बगलामुखी की विशेष साधना और तांत्रिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। काशी से पधारे 21 विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, जप और पूजन संपन्न कराया जा रहा है। पूरा आयोजन शास्त्रसम्मत वैदिक एवं तांत्रिक परंपराओं के अनुरूप विधिवत संचालित हो रहा है, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार, महायज्ञ का उद्देश्य राष्ट्र, समाज और विश्व कल्याण की कामना करना है। विशेष रूप से माता बगलामुखी की साधना शत्रु बाधा, न्यायालय संबंधी समस्याओं, व्यापारिक संकट और मानसिक तनाव से मुक्ति के लिए की जा रही है।श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन एक दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है। मान्यता है कि सच्चे मन से शामिल होने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती, दुर्गा कवच, अर्गला एवं कीलक स्तोत्र का नियमित पाठ भी कराया जा रहा है। जूही एन्क्लेव, सिक्टौर चौराहा स्थित फाउंडेशन परिसर में चल रहे इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। संस्था की अध्यक्ष प्रियंका सिंह एवं सुनिधि सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना को सुदृढ़ करना और अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक मार्ग से जोड़ना है। इसी क्रम में संस्था के सदस्य कार्तिकेय सिंह का जन्मदिन भी धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि महायज्ञ के शेष दिनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।