Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन अलर्ट

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jugesh Kumar , Date: 30/05/2026 11:28:19 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 30/05/2026 11:28:19 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 को सकुशल, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बी0एड0 संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 को सकुशल, नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री वागीश कुमार शुक्ल को नगर प्रभारी नामित किया गया है। इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु आज कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता मे बैठक की गयी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने कहा कि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) प्रमोद कुमार को जनपद नोडल समन्वयक तथा राजकीय मॉडल महाविद्यालय पवनी कला के प्राचार्य डॉ0 परवेज आलम को उप नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा केन्द्रों पर निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र प्रतिनिधियों की तैनाती गयी है।

 

यह परीक्षा दिनांक 31 मई,2026 को प्रथम पाली सुबह 09ः00 से 12ः00 बजे, द्वितीय पाली में 02ः00 बजे से 05ः00 बजे तक, जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, इस परीक्षा में कुल 2186 परीक्षार्थी सम्मलित होगें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए उन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा तथा परीक्षा सामग्री को निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्रों तक पहुंचाने हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराई जा सके। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा परीक्षा से संबंधित गोपनीय अभिलेखों एवं सामग्री की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।