-
☰
उत्तर प्रदेश: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए मंगलवार देर शाम एक समीक्षा की बैठक हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड सीधी भर्ती परीक्षा के सफल और निष्पक्ष आयोजन के लिए मंगलवार देर शाम एक समीक्षा की बैठक हुई। यह बैठक पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित किया गया , जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने की। बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया । अधिकारियों को बताया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर भर्ती बोर्ड के मानकों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर प्रभावी चेकिंग और फ्रिस्किंग व्यवस्था लागू करने के भी निर्देश दिए। इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, केंद्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम, सीसीटीवी प्रभारी, फ्रिस्किंग टीम और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल