Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: ईंधन बचत के लिए प्रशासन हुआ सख्त, डीएम ने जारी किए निर्देश
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 15/05/2026 10:37:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 15/05/2026 10:37:52 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में बढ़ते वैश्विक तेल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईंधन की बचत के निर्देश जारी किए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में बढ़ते वैश्विक तेल संकट को देखते हुए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईंधन की बचत के निर्देश जारी किए हैं। मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण उत्पन्न तेल संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रियों को अपनी फ्लीट आधी करने और प्रशासनिक अधिकारियों को ईंधन बचाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी फील्ड विजिट के दौरान अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें तथा अत्यधिक आवश्यक होने पर ही सरकारी वाहनों का प्रयोग करें।

उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर वाहन शेयरिंग की व्यवस्था अपनाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने आम जनता से भी सार्वजनिक वाहनों के अधिक उपयोग की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक ईंधन संकट का सामना हम सभी को मिलकर करना होगा। उन्होंने बताया कि गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, लेकिन युद्ध की अनिश्चित परिस्थितियों को देखते हुए इनके उपयोग में संयम और सावधानी बरतना आवश्यक है।

Related News

उत्तर प्रदेश: हैलट अस्पताल के आसपास चला अतिक्रमण हटाओ अभियान हुआ शुरू, 72 वाहनों के चालान व 3 सीज

उत्तर प्रदेश: मेधावी छात्रों के सम्मान से गूंज उठा एमटीएस पब्लिक स्कूल, सफलता पर मनाया जश्न

हरियाणा: हरियाणा पावर कॉरपोरेशन कर्मचारी यूनियन के चुनाव हुए सम्पन्न, नई कार्यकारिणी हुई गठित

राजस्थान: उपस्वास्थ्य केन्द्र की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया, निर्माण का रास्ता हुआ साफ

राजस्थान: नयागांव रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उठाईं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

राजस्थान: श्री आदिनाथ दिगंबर जैन नसिया में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया धार्मिक महोत्सव


Featured News