-
☰
उत्तर प्रदेश: दहेज उत्पीड़न का आरोप, बेटी ने लगाई इंसाफ की गुहार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव की बेटी सोनिया नागर आज इंसाफ की गुहार लगा रही है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव की बेटी सोनिया नागर आज इंसाफ की गुहार लगा रही है। जिस बेटी ने एक साल पहले नए सपनों और खुशियों के साथ ससुराल की दहलीज पर कदम रखा था, आज वही बेटी हाथ जोड़कर समाज से न्याय मांगने को मजबूर है। पीड़िता सोनिया नागर का आरोप है कि सिकंदराबाद में शादी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि पति, सास और ससुर द्वारा लगातार स्कॉर्पियो गाड़ी और 15 लाख रुपये की मांग की जाती रही। जब मांग पूरी नहीं हुई, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। सोनिया का कहना है कि उसने रिश्ते को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन हालात इतने बिगड़ गए कि अब उसे इंसाफ के लिए समाज और प्रशासन के सामने हाथ जोड़ने पड़ रहे हैं। पीड़िता ने गुर्जर समाज से भी मदद की अपील की है और कहा है कि उसे न्याय दिलाया जाए, ताकि किसी और बेटी की जिंदगी दहेज की आग में बर्बाद न हो। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बेटियों के सपनों की कीमत कब तक दहेज से तौली जाती रहेगी? और कब तक कोई बेटी शादी के बाद प्रताड़ना सहने को मजबूर होती रहेगी? फिलहाल, सोनिया नागर इंसाफ की आस लगाए बैठी हैं, देखना होगा कि उसे न्याय कब मिलता है।
राजस्थान: अवैध बजरी खनन रोकना बनी पहली प्राथमिकता, साइबर अपराधियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई
राजस्थान: पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब, सट्टा और साइबर ठगों पर कड़ा शिकंजा
उत्तर प्रदेश: ग्रामीण पत्रकारों की एकजुटता, भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने गठन का किया ऐलान
राजस्थान: ग्राम पंचायत में समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना, आश्वासन के बाद होगा खत्म
राजस्थान: भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर मनीष बैरवा का हुआ सम्मान, संगठन मजबूती पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: माँ शाकंभरी देवी क्षेत्र में तेज जलप्रवाह से हुआ हादसा, प्रशासन अलर्ट पर