Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: महिला पत्रकार का अपहरण कर जिंदा जलाने की करी गई कोशिश, समय रहते बची जान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 06/05/2026 01:42:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 06/05/2026 01:42:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला पत्रकार सरिता सिंह को अगवा कर बंधक बनाया गया और उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह गरेरी गांव के सिवान में सरिता सिंह गंभीर हालत में पाई गईं। उनके हाथ-पैर रस्सी से कसकर बंधे हुए थे, मुंह दुपट्टे से लपेटा गया था और शरीर पर पेट्रोल डाला गया था। हालत बेहद नाजुक थी, लेकिन समय रहते पुलिस के पहुंचने से उनकी जान बच गई।

 पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ग्रामीणों की सूचना पर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पत्रकार को तुरंत मुक्त कराकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, सरिता सिंह पिछले लगभग एक हफ्ते से लापता थीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। प्रमुख सवाल ये हैं। इस वारदात के पीछे कौन लोग हैं। क्या यह निजी दुश्मनी का मामला है या पत्रकारिता से जुड़ा?, उनका अपहरण कब और कैसे किया गया?
 कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल, इस खौफनाक घटना ने मिर्जापुर में कानून-व्यवस्था और खासकर पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में आक्रोश और डर का माहौल है।