-
☰
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर में त्योहारों के मद्देनजर मिशन शक्ति अभियान के तहत चलाया जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों दीपावली और भैया दूज को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर आगामी त्योहारों दीपावली और भैया दूज को देखते हुए सहारनपुर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिनंदन सिंह के निर्देशन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों और मिशन शक्ति से जुड़ी पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ ही जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। इन पंपलेट के माध्यम से महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर ठगी और अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बालिकाओं को किसी भी असामाजिक गतिविधि या छेड़छाड़ की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। सहारनपुर पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी
Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर
उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए
उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन