Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ियों की सेवा के साथ अपराध नियंत्रण में भी सक्रिय दिखे बड़गांव थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 07/08/2026 04:08:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 07/08/2026 04:08:37 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान जहां लाखों शिवभक्त आस्था के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं उनकी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भी पूरी मुस्तैदी से डटी हुई है। इसी क्रम में बड़गांव थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने कर्तव्य और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया है। एक ओर वह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार सक्रिय हैं, तो दूसरी ओर कांवड़ियों की सेवा में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान बड़गांव क्षेत्र से गुजर रहे शिवभक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना लगातार गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने सड़क मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को रोककर उन्हें फल वितरित किए और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील भी की। पुलिस की इस पहल से कांवड़ियों ने खुशी जताई और 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

वहीं, थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को भी प्राथमिकता दी है। असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान और गश्त की जा रही है। पुलिस छोटी-बड़ी शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई कर रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों और कांवड़ियों ने थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशीलता और सक्रियता से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।