-
☰
उत्तर प्रदेश: बागपत एसपी ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ की बैठक, जन जागरूकता अभियानों में सहयोग की अपील
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बागपत जनपद में महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम और साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागपत पूर्णेन्दु सिंह ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मंगलवार, 24 नवंबर को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पुलिस अभियानों को सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में इनफ्लुएंसर्स की भूमिका पर चर्चा की। विशेष रूप से मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने और साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने के विषय पर भी चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जन जागरूकता फैलाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से अपील की कि वे अपने प्लेटफॉर्म के जरिए पुलिस के जागरूकता अभियानों का प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक लोगों को इनसे जोड़ें। पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि पुलिस और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के आपसी सहयोग से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।