-
☰
उत्तर प्रदेश: 17 साल से फरार 25 हजार का इनामिया बांग्लादेशी अभियुक्त गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना व ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार 17 वर्षों से फरार चल रहे 25,000/- रुपये के इनामिया बांग्लादेशी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर के थाना चिलकाना व ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार 17 वर्षों से फरार चल रहे 25,000/- रुपये के इनामिया बांग्लादेशी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, बांग्लादेशी पहचान पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। दिनांक 08.08.2009 को उ0नि0 श्री इन्द्रपाल सिंह (अभिसूचना इकाई) की लिखित तहरीर पर अभियुक्तगण 1. मौहम्मद जाहिद पुत्र डल्लू निवासी शाकडला थाना लेफकसरी जिला बांदरबन (बांग्लादेश) सहित अन्य अभियुक्तों द्वारा बिना वैध प्रपत्रों व बिना पासपोर्ट के छिपकर काम करने के उद्देश्य से भारत में घुसने के संबंध में थाना कुतुबशेर पर मु0अ0सं0 388/2009 धारा 14 विदेशी अधिनियम में पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में कुल 03 अभियुक्तों को सजा हुई थी तथा एक अभियुक्त जाहिद जमानत के बाद वर्ष 2009 से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस कार्यवाहीः- गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता- बरामदगी का विवरणः- गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास- मु0अ0सं0-388/2009 धारा 14 विदेशी अधिनियम 1946 थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम- थाना प्रभारी श्री विनोद कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी/ईनामिया अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन चेकिंग व गश्त की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी चिलकाना श्री विनोद कुमार व निरीक्षक श्री सुधीर कुमार उज्जवल (ए0टी0एस0 सहारनपुर इकाई) के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चिलकाना व ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में लगातार 17 वर्षों से फरार चल रहे 25,000/- रुपये के ईनामिया वांछित बांग्लादेशी अभियुक्त जाहिद पुत्र अहमद फकीर उर्फ डल्लू को साइफन पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से बांग्लादेशी पहचान पत्र एवं 01 वीवो मोबाइल फोन बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में आधार कार्ड व अन्य संदिग्ध दस्तावेजों की तस्वीरें मिली हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर मु0अ0सं0 196/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 14 विदेशी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त वर्ष 2009 के बाद से पुलिस/माननीय न्यायालय से बचकर अलग-अलग राज्यों में छिपता रहा था तथा म्यांमार व बांग्लादेश सहित अन्य देशों के व्यक्तियों के संपर्क में रहने की भी जानकारी प्राप्त हुई है। इसकी पत्नी भी नेपाल देश की रहने वाली है। देश में छिपे इसके अन्य साथियों की भी तलाश की जाएगी।
1- जाहिद पुत्र अहमद फकीर उर्फ डल्लू निवासी मकान न0-1347 वार्ड नम्बर–6 निकट गुरूद्वारा गुलाबगढ डेराबस्सी एसएएस नगर मोहाली पंजाब, स्थायी पता साकडला थाना लेफकसरी जिला बांदरबन (बांग्लादेश)
01 मोबाइल फोन वीवो कम्पनी रंग महरून IMEI 1-864987061718873, 2-864987061718865
01 बांग्लादेशी पहचान पत्र
01 फर्जी आधार कार्ड
मु0अ0सं0-196/2026 धारा 318(4), 336(3), 340(2) बीएनएस व 14 विदेशी अधिनियम 1946 थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
निरीक्षक श्री सुधीर कुमार उज्जवल प्रभारी ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर
मुख्य आरक्षी पुष्पराज सिंह ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर जनपद सहारनपुर
मुख्य आरक्षी अमित कुमार ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर जनपद सहारनपुर
मुख्य आरक्षी अंशुल कुमार ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर जनपद सहारनपुर
मुख्य आरक्षी यज्ञदेव आर्य ए0टी0एस0 इकाई सहारनपुर जनपद सहारनपुर
है0का0 843 विवेक चिकारा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
का0 215 सुमित कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
राजस्थान: ‘प्रणेता 2026’ सम्मान समारोह में सैकड़ों वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांगजन हुए सम्मानित
गुजरात: हाईटेंशन लाइन विरोध में किसान आंदोलन हुआ तेज, 15 जून को गांधीनगर कूच करने का आह्वान
असम: अंतरराष्ट्रीय मंच पर असमिया फिल्म का छाया जलवा, ढाका में मिला बड़ा सम्मान
राजस्थान: 28 जून को होगा माली समाज का बड़ा आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा मंच और सम्मान
उत्तर प्रदेश: बजरी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की हुई मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन