Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सीतापुर में सरायन नदी में लापता युवक का शव 27 घंटे बाद हुआ बरामद, परिवार में मचा कोहराम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 04/09/2026 05:04:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 04/09/2026 05:04:35 pm
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर शहर कोतवाली क्षेत्र में सरायन नदी में लापता हुए 45 वर्षीय दिनेश का शव करीब 27 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। गुरुवार देर शाम पीएसी की फ्लड यूनिट टीम ने घटनास्थल से करीब 220 मीटर दूर झाड़ियों में फंसे शव को खोज निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, मछली मंडी मोहल्ला निवासी दिनेश बुधवार दोपहर घर से निकलने के बाद लापता हो गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई। स्थानीय गोताखोरों के काफी प्रयास के बावजूद दिनेश का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने पीएसी की फ्लड यूनिट को रेस्क्यू अभियान में लगाया। टीम ने मोटर बोट के सहारे बुधवार देर रात तक नदी में खोजबीन की। गुरुवार सुबह एक बार फिर तलाश अभियान शुरू किया गया।

सरायन नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। टीम ने घटनास्थल के आसपास कई किलोमीटर के दायरे में नदी और उसके आसपास के क्षेत्र में तलाश की। गुरुवार देर शाम घटनास्थल से करीब 220 मीटर दूर झाड़ियों में दिनेश का शव फंसा हुआ मिला। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।