Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता, खिलाड़ी दिखाएगे दम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amarjeet Yadav , Date: 09/03/2026 01:03:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Amarjeet Yadav ,
  • Date:
  • 09/03/2026 01:03:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम आजमगढ़ के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मुहम्मदपुर तथा निजामाबाद के खिलाड़ियों का अपने-अपने भार वर्ग में दबदबा दिखा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम आजमगढ़ के प्रांगण में आयोजित जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मुहम्मदपुर तथा निजामाबाद के खिलाड़ियों का अपने-अपने भार वर्ग में दबदबा दिखा। 52 किग्रा में सौरभ राजभर प्रथम कृष्णा राजभर द्वितीय 57 किग्रा भार वर्ग में अंकुर यादव द्वितीय 60 किलोग्राम भार वर्ग में जानी चौहान प्रथम बालिका वर्ग में 47 किग्रा में गौरी प्रजापति द्वितीय 49 किग्रा में अंशिका सोनकर द्वितीय 53 किग्रा में दृष्टि द्वितीय 56 किग्रा में काजल द्वितीय तथा अन्य खिलाड़ियों में अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर संचालक अरविंद यादव तथा नितिन गुप्ता ने कहा कि जब खिलाड़ी जनपद एवं मंडल तथा स्टेट स्तर पर जाते हैं तो संसाधनों की अभाव की कमी बहुत ही कष्ट देती है।

 

भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि अगर इन ग्रामीण खिलाड़ियों को आवश्यक उपकरण एवं संसाधन उपलब्ध होते तो इन खिलाड़ियों की तकनीक में और निखार आता तथा और भी बेहतरीन प्रदर्शन करते इसके लिए। हम सभी लोग अपने सहयोगियों के साथ लगातार प्रयास में लगे हुए हैं।  अकादमी के खिलाड़ियों को चंद्र देव यादव हंसराज यादव डॉ आदित्य सिंह उमेश संतोष गुप्ता मेवा लाल यादव अरविंद रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर तथा अन्य सम्मानित सदस्यों ने बधाई देते हुए आगे और सफलता की कामना किए।