-
☰
उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सीएम योगी सख्त, तैयारियों का लिया जायजा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: वाराणसी जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्किट हाउस, वाराणसी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: वाराणसी जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज सर्किट हाउस, वाराणसी में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सभी व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध, सुव्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त रखने पर जोर दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
झारखण्ड: विश्व पृथ्वी दिवस पर डाली बाजार में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘वन राखी’ आंदोलन का प्रदर्शन
झारखण्ड: दिनदहाड़े बाइक लूट, पिस्तौल दिखाकर अपराधी फरार, इलाके में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: कोरबा आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगाई-पुताई राशि में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग
उत्तर प्रदेश: गेहूं खरीद में रिश्वत लेते सेंटर प्रभारी रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: खुटार क्षेत्र में दो घरों में लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
छत्तीसगढ़: मड़वा रानी मंदिर से लौट रही पिकअप पेड़ से टकराई, 9 लोग घायल