-
☰
उत्तर प्रदेश: पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रद्धेय स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रद्धेय स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी के निधन पर शोक संवेदनाओं का दौर जारी है। गुरुवार को उनके निज निवास चाची कला, राबर्ट्सगंज पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी की पुत्री पूजा चतुर्वेदी से मुलाकात कर परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सोनभद्र अंजनी पटेल, युवा मंच के कार्यवाहक प्रदेश सचिव आलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, जिला मीडिया सचिव इंजीनियर नीरज सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, अल्पसंख्यक मंच के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम, दक्षिणी जोन कोन-राबर्ट्सगंज विधानसभा के जोन अध्यक्ष रामकृष्ण नारायण गुप्ता सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं अपना दल (एस) विधिमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार चौबे ने कहा कि स्वर्गीय जयप्रकाश चतुर्वेदी का निधन समाज और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गुजरात: पुलिस की अनोखी पहल, बच्चों को हेलमेट पहनाकर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
गुजरात: श्मशान के बाहर कूड़ेदान में मिला आधा जला शव, फोरेंसिक जांच में बंदर का निकला शव
असम: तिवा लोकनृत्य और कला को मिलेगा नया मंच, डिमरिया में शुरू हुई सांस्कृतिक कार्यशाला
उत्तर प्रदेश: श्रद्धा और भक्ति में डूबा कोरांव, सार्वजनिक रुद्राभिषेक के बाद हुआ भव्य भंडारा