Contact for Advertisement 9919916171


Uttar Pradesh Crime News: फोटोग्राफर प्रेमी के साथ 25 लाख रुपये लेकर फरार हुई महिला, जांच में लगी पुलिस 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yasoda , Date: 26/03/2026 12:15:49 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yasoda ,
  • Date:
  • 26/03/2026 12:15:49 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के 30 दिन बाद महिला अपने फोटोग्राफर प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके 3 तीन बाद पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बांदा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के 30 दिन बाद महिला अपने फोटोग्राफर प्रेमी के साथ भाग गई, जिसके 3 तीन बाद पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। आइये बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना मोहनपुर गांव निवासी डॉक्टर प्रांशु पटेल की शादी 19 फरवरी को नरैनी थाना क्षेत्र के भवई गांव की नीलम से हुई थी। शादी के केवल 30 दिन बाद, 22 मार्च को दुल्हन अपने फोटोग्राफर प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। डॉक्टर प्रांशु ने बताया कि 23 मार्च की सुबह वह जब जागे तो अपनी पत्नी को कमरे में नहीं पाया। उन्होंने पूरे घर में खोज की, लेकिन नीलम कहीं दिखाई नहीं दी। घर से गायब होने के साथ-साथ दुल्हन ने कथित तौर पर 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले ली। डॉक्टर प्रांशु ने घटना की जानकारी पुलिस को तीन दिन बाद दी, क्योंकि उन्होंने डर था कि अगर तुरंत शिकायत की गई तो समाज में परिवार की बेइज्जती हो सकती है।

 

इस घटना ने क्षेत्र में लोगों में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि अब तक दुल्हन और उसके कथित प्रेमी का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन इलाके में लगातार जांच और पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जल्द ही पकड़ने की कोशिश की जा रही है।हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में लगी है।