-
☰
उत्तर प्रदेश: विंध्य महोत्सव में सांस्कृतिक रंग, भक्ति गीतों पर झूमा मिर्जापुर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम के पावन क्षेत्र विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में आयोजित विन्ध्य महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर माँ विन्ध्यवासिनी देवी धाम के पावन क्षेत्र विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में आयोजित विन्ध्य महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं और दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया व अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका उर्मिला श्रीवास्तव के देवी गीतों और कजरी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं जालंधर (पंजाब) से आए प्रसिद्ध लोकगायक अनादि मिश्रा ने अपनी टीम के साथ भक्ति गीतों से शुरुआत करते हुए भगवान श्रीराम के चरित्र का संगीतमय वर्णन प्रस्तुत किया। अनादि मिश्रा की प्रस्तुति में जब भांगड़ा और “दमादम मस्त कलंदर” जैसे गीत गूंजे तो पूरा पंडाल झूम उठा। कलाकार जब मंच से उतरकर श्रोताओं के बीच पहुंचे, तो लोग भी उनके साथ नृत्य करते नजर आए। इस अवसर पर लखनऊ से आए लोकगायक सुरेश कुशवाहा, लोकगायिका जया कुमारी, अमित द्विवेदी, मीना देवी, कुसुम पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, प्रकाश चन्द्र राय, सुरेश लाल यादव, मंट मिश्र और अतुल कुमार सहित कई कलाकारों ने अपने गीतों से समां बांध दिया। साथ ही स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को देवी चित्र, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन राजेन्द्र तिवारी (लल्लू तिवारी) व संजय श्रीवास्तव ने किया, जबकि आयोजन की व्यवस्थाएं रूपेश श्रीवास्तव एवं अंजू मौर्य द्वारा संभाली गईं।
उत्तर प्रदेश: डॉ. अनिल कुमार ने शिक्षक प्रशिक्षण में AI आधारित शिक्षण विधियों पर दिया मार्गदर्शन
छत्तीसगढ़: खरीफ 2026-27 के लिए खाद और बीज की सुनिश्चित व्यवस्था पर कृषि समीक्षा की हुई बैठक
छत्तीसगढ़: ई-कोष पोर्टल पर ओ.टी.सी. चालान प्रशिक्षण, 1 अप्रैल से ऑनलाइन व्यवस्था हुई लागू
उत्तर प्रदेश: पेड़ का सूखा टहना गिरने से महिला की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: अमरावती मजार के पास गेहूं के खेत में लगी आग, 1.5 बीघा फसल जलकर राख