-
☰
उत्तर प्रदेश: दिव्यांग कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पेंशन बढ़ाने का दिया प्रस्ताव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिये तहसील स्तर पर शिविर आयोजित करने तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अंत्येष्टि सहायता योजना की राशि बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में समिति सदस्य विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रीतम लोधी और भैरो सिंह बापू उपस्थित रहे। मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जनप्रतिनिधियों के सुझाव महत्वपूर्ण होते हैं, जिससे जरूरतमंदों तक लाभ बेहतर ढंग से पहुँचाया जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के नये प्रावधानों के अनुसार आयोजन कराने की अपेक्षा की। नये प्रावधानों के तहत सामूहिक विवाह/निकाह योजना में न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों को शामिल किया जा सकता है। चालू वित्त वर्ष में इस योजना के अंतर्गत 54 हजार से अधिक जोड़ों का विवाह/निकाह कराया जा चुका है। बैठक में प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि —मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना के तहत 551 हितग्राहियों को 11.02 करोड़ रुपये, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना में 736 हितग्राहियों को 13.38 करोड़ रुपये, सहायक उपकरण वितरण योजना में 17,503 हितग्राहियों को 8.75 करोड़ रुपये के उपकरण, प्रदान किये गये हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 53 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रतिमाह 325 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में अंतरित की जा रही है तथा विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिये कई अन्य योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश: निजामाबाद के बालक-बालिकाओं ने बेसिक क्रीड़ा में बढ़ाया दबदबा
उत्तर प्रदेश: हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक हिमालय गुप्ता ने दूषित पानी के आरोपों को किया खारिज
राजस्थान: नालियों की खराब सफाई से आमजन परेशान, नगर परिषद पर लापरवाही के आरोप
गुजरात: उदयपुर रोड स्थित माखनमिश्री होटल पर गंभीर आरोप, यात्रियों ने जताई नाराजगी
उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में स्टाफ मीटिंग, 36 योजनाओं में जनपद को ‘ए’ श्रेणी दी