-
☰
उत्तर प्रदेश: जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, 04 जून से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित जनपदीय शतरंज चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा जिला प्रशासन एवं जिला खेल विभाग गौतमबुद्धनगर द्वारा आयोजित जनपदीय शतरंज चेस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कार्यक्रम रामग्या स्कूल, सेक्टर-50 नोएडा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रीना सिंह भी उपस्थित रहीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज मानसिक विकास, धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक सोच को विकसित करने वाला महत्वपूर्ण खेल है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए कुल 235 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली द्वारा प्रतियोगिता की समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गईं। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा 04 जून से 17 जून तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 04 जून को कबड्डी एवं बास्केटबॉल, 05 जून को जूडो, 06 जून को कुश्ती एवं नेटबॉल, 07 जून को बैडमिंटन तथा 17 जून को तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विहान चौधरी को यंगेस्ट बॉय चेस प्लेयर तथा आरोही बंसल को यंगेस्ट गर्ल चेस प्लेयर चुना गया। अंडर-7 बालक वर्ग में आरव राणा प्रथम, अरीब गुप्ता द्वितीय और अरज बजाज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नित्य डेंबला प्रथम, आध्या बिष्ट द्वितीय और अरना चौहान तृतीय रहीं। अंडर-9 बालक वर्ग में अव्यान चौधरी ने प्रथम, अद्वय सिंह ने द्वितीय तथा अश्विक तनेजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अनीशा शर्मा प्रथम, अद्विका सिंह द्वितीय तथा समृद्धि कुमारी तृतीय रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में गर्वित जैन प्रथम, इवान बंसल द्वितीय तथा आरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रेयोवी सिंह प्रथम, दतिया अग्रवाल द्वितीय और अश्विका निगम तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में विवान पुरी प्रथम, अविरल यादव द्वितीय तथा अर्णव जैन तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ताशी गोयल प्रथम, तविषा ददरवाल द्वितीय और निकिता महाजन तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली, रामग्या स्कूल के डायरेक्टर आर.के. केसरी, स्पोर्ट्स विभागाध्यक्ष संदीप शर्मा एवं चेस संगठन गौतमबुद्धनगर के सचिव अतुल निगम द्वारा पुरस्कृत किया गया।
झारखंड: पैसे के विवाद में दोस्त ने ही की अपने ही दोस्त की हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
मध्य प्रदेश: रेत माफियाओं का बढ़ता आतंक, अवैध उत्खनन पर उठे गंभीर सवाल
राजस्थान: टोंक बस स्टैंड पर विश्व सिंधी सेवा संगम की जल सेवा शुरू, राहगीरों को मिलेगी राहत
राजस्थान: ‘ताल की पाल पर काव्य लहरें’ गोष्ठी का आयोजन, कवियों ने रचनाओं से बांधा समा
गुजरात: तालुका पंचायत चुनाव में कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत
मध्य प्रदेश: जनजातीय पर्यटन परियोजना से गांवों को मिल रही नई पहचान और रोजगार के नए अवसर