-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली महोत्सव
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों और ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र पर दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आध्यात्मिक कार्यक्रम के साथ दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अतिथियों और ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके संतोष दीदी ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए दीपावली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सच्ची दीपावली तभी सार्थक होती है, जब व्यक्ति अपने मन से अज्ञानता, नकारात्मकता, ईर्ष्या और अहंकार के अंधकार को दूर कर ज्ञान, शांति, प्रेम और पवित्रता के दीप जलाए। बाहरी दीपों के साथ अपने अंतर्मन को भी परमात्म ज्ञान से प्रकाशित करना चाहिए। श्रेष्ठ विचार और शुभ कर्म ही जीवन को वास्तविक रूप से रोशन करते हैं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पंवार ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और अच्छे संस्कारों को मजबूत बनाते हैं। वहीं, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था की आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। श्यामवीर प्रधान ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी सौहार्द का त्योहार है। इस अवसर पर सभी को मतभेद भुलाकर प्रेम और सहयोग के साथ समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। रविंद्र चौधरी ने भी आध्यात्मिक ज्ञान और सकारात्मक सोच को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम के दौरान सेवा केंद्र में कैंडल स्टैंड पर दीप प्रज्वलित कर प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया गया। वहीं, बच्चों की सुंदर नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। इस अवसर पर सीता दीदी, सरिता दीदी, कविता दीदी, पूनम बहन और सुशील भाई सहित राजकुमार, सुभाष शर्मा, सतीश भाई, माउंट आबू से आए आत्माराम, सुरेश चौधरी, बालेश भाई, कमलेश बहन, वीरेंद्र चौधरी, जगपाल पांचाल, महेंद्र पांचाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ब्रह्माकुमारीज परिवार के सदस्य मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।