-
☰
उत्तर प्रदेश: श्रावण मास को लेकर डीएम ने श्यामनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सीतापुर श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने देवदेवेश्वर एवं श्यामनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सुरक्षा, साफ-सफाई, आवागमन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार निगरानी रखें। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल