-
☰
उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गैपुरा पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी की शुरुआत विजयपुर पुरानी बाजार स्थित
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित विजयपुर में महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गैपुरा पुलिस प्रशासन द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। ड्रोन निगरानी की शुरुआत विजयपुर पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर से की गई, जिसके बाद पूरे विजयपुर बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। ड्रोन कैमरे के माध्यम से पुरानी बाजार एवं नई बाजार का भ्रमण किया गया। साथ ही विजयपुर की मुस्लिम बस्ती में छिपहटी, दुधिया तथा राजा विजयपुर के फाटक क्षेत्र से होते हुए नई बाजार तक निगरानी की गई। इस दौरान विंध्याचल थाना प्रभारी अविनाश राय, गैपुरा चौकी इंचार्ज राघवेंद्र राय सहित गैपुरा पुलिस प्रशासन के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
हरियाणा: हांसी पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख नकदी बरामद
राजस्थान: ADCA ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान की करी घोषणा
गुजरात: आंजणा चौधरी पटेल समाज ने शादियों में डीजे और प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फायरिंग में वांछित आरोपी को किया घायल