Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ADCA ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान की करी घोषणा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Gopal Soni , Date: 14/02/2026 01:41:11 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Gopal Soni ,
  • Date:
  • 14/02/2026 01:41:11 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ​झुंझुनू मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) ने राजस्थान में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देना शुरू कर दिया है।

विस्तार

राजस्थान: ​झुंझुनू मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ मानवाधिकार सहयोग संघ (ADCA) ने राजस्थान में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में संगठन ने समाज को प्रभावित करने वाले गंभीर मुद्दों पर सक्रिय चर्चा और जनजागरण की घोषणा की है। ​राजस्थान प्रदेश महासचिव प्रीतम शर्मा ने झुंझुनू प्रवास के दौरान कहा कि संगठन वर्तमान में लिव-इन रिलेशनशिप कानून के सामाजिक प्रभावों को लेकर गंभीर है। राष्ट्रीय महासचिव राकेश जी तंवर के नेतृत्व में इस कानून के खिलाफ एक व्यापक जनजागरण अभियान शुरू किया जा रहा है, ताकि समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। ​इस अवसर पर प्रदेश सचिव संजय सैनी निराधनू ने संगठन की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए कहा की ADCA का लक्ष्य केवल कागजी अधिकारों तक सीमित रहना नहीं है।