Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फायरिंग में वांछित आरोपी को किया घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 14/02/2026 11:43:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 14/02/2026 11:43:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देश पर नकुड़ क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार रात पुलिस टीम द्वारा गंगोह रोड पर गांव रामसहाय वाला गेट पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद सहारनपुर के निर्देश पर नकुड़ क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता और थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार रात पुलिस टीम द्वारा गंगोह रोड पर गांव रामसहाय वाला गेट पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय रात करीब 11 बजे गंगोह की ओर से आती बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर मोटर साइकिल को टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोका गया। सवार व्यक्ति ने तुरंत मोटर साइकिल मोड़कर कच्चे जंगल के रास्ते की ओर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो कच्चे रास्ते पर मोटर साइकिल फिसलकर गिर गई। आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमले की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। साजिद पुत्र राशिद उर्फ राशू, निवासी मोहल्ला कुरेशियान, कस्बा एवं थाना गंगोह, जिला सहारनपुर के रूप में हुई।

 

 

जिसके पास से बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर मोटर साइकिल एक तमंचा एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। आरोपी थाना नानौता के मुकदमा संख्या 284/25 (धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम) में वांछित था। उसके सिर पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नकुड़ ले जाया जा गया। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क थी। आरोपी ने जब फायरिंग शुरू की तो हमने सिर्फ आत्मरक्षा में जवाब दिया। इस सफलता से क्षेत्र में गोतस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।