Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नए विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास, बिजली व्यवस्था होगी मजबूत
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 09/04/2026 03:48:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 09/04/2026 03:48:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर जनपद के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के बरतारा में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण कार्य का भूमिपूजन/शिलान्यास कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल एवं ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने संयुक्त रूप से किया। यह परियोजना माध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के बिजनेस प्लान 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत की गई है। योजना के तहत 33/11 केवी क्षमता का उपकेंद्र (2x5 एमवीए) स्थापित किया जाएगा, साथ ही 33 केवी और 11 केवी विद्युत लाइनों का भी निर्माण कराया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 9 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत आएगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बताया कि उपकेंद्र के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। खासकर बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को निर्बाध और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।ददरौल विधायक अरविन्द सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल बिजली व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आने वाले समय में औद्योगिक एवं कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उधर, स्थानीय लोगों में परियोजना को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि उपकेंद्र के जल्द निर्माण से उन्हें बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा।