Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: शामली के झिंझाना में धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Gourav Kumar , Date: 02/11/2026 02:45:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Gourav Kumar ,
  • Date:
  • 02/11/2026 02:45:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: झिंझाना महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर सर्व वाल्मीकि समाज के तत्वावधान में कस्बा झिंझाना में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: झिंझाना महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर सर्व वाल्मीकि समाज के तत्वावधान में कस्बा झिंझाना में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। पूरे कस्बे में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद शोभायात्रा वाल्मीकि धर्मशाला से रवाना होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा में शामिल सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस को लेकर कस्बे के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। बड़ी संख्या में कस्बावासियों ने शोभायात्रा में भाग लिया और आयोजन में सहयोग किया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कस्बे के मुख्य मार्गों से भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा बड़े वाल्मीकि मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रधान आनंद चंचल, रवि गहलोत, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष बिल्लू राणा, अमित गोयल, रामप्रसाद वाल्मीकि, राकेश सैनी, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विपिन गहलोत, थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना, किशनलाल, सुभाष चंद्रा, राहुल घावरी, संदीप गोगलिया, बीनू सोदाई, सोमपाल, गौतम चुनियाना, लोकेश सौदाई, जुगनू सौदाई, मिलन और नितिन सौदाई सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related News

मध्य प्रदेश: मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज

पंजाब: नशे के खिलाफ अभियान की सराहना, एसएसपी सुरेंद्र लांबा की कार्यशैली को बताया सराहनीय

उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में फल का ठेला हटाने के विवाद में युवक की मौत, धारदार हथियार से किया गया था हमला

उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ


Featured News