-
☰
उत्तर प्रदेश: शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पंडाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुगलसराय में 2 अगस्त से गूंज रही शिव महापुराण की अमृत वर्षा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़मुगलसराय (चन्दौली)।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुगलसराय में 2 अगस्त से गूंज रही शिव महापुराण की अमृत वर्षा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़मुगलसराय (चन्दौली)। सावन के पावन महीने में क्षेत्र के बहादुरपुर, पड़ाव स्थित 'माँ कामाख्या निवास' (शेखर जायसवाल आवास) पर भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शिव महिमा का रसपान करने पहुंच रहे हैं। कथा के मुख्य व्यासपीठ पर विराजमान प्रख्यात कथा वाचक श्री श्री अखिला नन्द जी महाराज अपनी सुमधुर वाणी से श्रद्धालुओं को शिव पुराण के गूढ़ रहस्यों और भगवान शिव के कल्याणकारी स्वरूप से अवगत करा रहे हैं। महाराज जी ने कथा के दौरान कहा कि शिव महापुराण का श्रवण करने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक चलने वाली इस कथा में पूरा माहौल 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गुंजायमान रहता है। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य आयोजक शेखर जायसवाल (पूर्व कोषाध्यक्ष, युवा मोर्चा जिला - चन्दौली) और पड़ाव ट्रक एण्ड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गुप्ता (गुड्डू) सहित स्थानीय गणमान्य लोग व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि कथा के अंतिम दिन, यानी 10 अगस्त को शाम 5 बजे से एक विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया जाएगा, जो प्रभु की इच्छा और भक्तों के आगमन तक अनवरत जारी रहेगा। आयोजक समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से इस महाप्रसाद और कथा में सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग
उत्तर प्रदेश: चेन लूट का 36 घंटे में हुआ खुलासा, मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश हुए घायल