-
☰
उत्तर प्रदेश: फाल्गुन पूर्णिमा पर होली पूजन और होलिका दहन धूमधाम से संपन्न
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कस्बा झिंझाना माह फाल्गुन की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिकोत्सव होली पूजन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कस्बा झिंझाना माह फाल्गुन की पूर्णिमा के अवसर पर वार्षिकोत्सव होली पूजन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसको महिलाओं की आस्थावान पूजा-पाठ ने होली पूजन स्थल को एक दार्शनिक व मनमोहक स्थल के रूप में दर्शाया। कस्बा झिंझाना के मौहल्ला ब्रहमनान निकट पीठ बाजार नगर के प्रसिद्ध राम श्याम मंदिर के पास गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माह फाल्गुन की पूर्णिमा की पावन बेला पर होली पूजन का भव्य समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के सनातन धर्म से जुड़े शीर्ष नागरिकों ने उत्तम सहयोग प्रदान किया। आयोजन तिथि 2 मार्च दिन सोमवार की रात्रि में ढोल ताशों की तान व गड़गड़ाहट के साथ होलिका दहन किया गया। होलिका दहन करने में डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक माननीय आशीष मित्तल जी ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर आलोक शर्मा जी, प्रवीण शर्मा जी,सोनू सैनी जी आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: अपहृत किशोरी को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: निजी भूमि को शासकीय घोषित करने पर उठे सवाल, प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की मांग
उत्तर प्रदेश: भरत विहार कॉलोनी में नए मतदाता पंजीकरण शिविर, 50 वोट बनाए गए
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल मंडलायुक्त और डीएम ने दी होली की शुभकामनाएं, शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील