Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: धनतेरस-दीपावली को लेकर कानपुर ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ अलर्ट, अधिकारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 05/11/2026 11:00:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 05/11/2026 11:00:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कानपुर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कानपुर आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कानपुर परिक्षेत्र के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एडीजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रभावी पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत रखा जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखने और किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

एडीजी ने साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। साथ ही आमजन से संवाद और समन्वय बनाए रखें, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ तैयार रहने के निर्देश भी दिए गए।

इस समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद भी उपस्थित रहे। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित कर त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।