Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: अपहृत किशोरी को किया सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 03/03/2026 05:01:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 03/03/2026 05:01:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: वादी मुकदमा द्वारा थाना गंगोह पर इस आशय की तहरीर दाखिल की गयी कि दिनांक 24/02/2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: वादी मुकदमा द्वारा थाना गंगोह पर इस आशय की तहरीर दाखिल की गयी कि दिनांक 24/02/2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति वादी की पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना गंगोह पर अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी। विवेचना से अभियुक्त आजम पुत्र हारून नि० ग्राम सांगाठेडा जनपद सहारनपुर का नाम प्रकाश में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा प्रकरण में संज्ञान लेते हुए अपने निर्देशन में अपहर्ता की तलाश/ बरामदगी हेतु जनपदीय स्तर पर 05 टीमो का गठन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक गंगोह श्री संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में गठित टीमो व थाना गंगोह पुलिस के सहयोग से आज दिनांक 02/03/2026 को पीडिता / अपहर्ता को बरामद किया गया तथा अभियुक्त आजम पुत्र हारून नि० ग्राम सांगाठेडा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए अपहर्ता की सकुशल बरामदगी की गयी, जिसके लिए श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000/- रू० नगद इनाम देने की घोषणा की गयी।