Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: किसान महोत्सव का हुआ आयोजन, वैज्ञानिकों ने किसानों को सिखाईं आधुनिक खेती की तकनीकें

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 09/11/2026 11:14:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 09/11/2026 11:14:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के कोरांव स्थित भागीरथी गार्डन में गुरुवार को किसान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के कोरांव स्थित भागीरथी गार्डन में गुरुवार को किसान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। महोत्सव के दौरान किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत किस्म के बीजों, जैविक खेती और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने, मिट्टी की जांच कराने, जैविक खाद के उपयोग और भूमि की उर्वरता बनाए रखने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान किसानों ने फसल, खाद, सिंचाई, कीटनाशक और मंडी से संबंधित समस्याएं भी रखीं, जिनका वैज्ञानिकों ने सरल भाषा में समाधान बताया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरांव विधायक राजमणि कोल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन किसानों को नई तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि किसान आत्मनिर्भर बनेगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होगा तो देश भी मजबूत होगा। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ काशी प्रांत के मंत्री भोला सिंह, वैचारिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेश पटेल और दिनेश चौधरी सहित कई वक्ताओं ने किसानों को संबोधित किया। वक्ताओं ने किसानों को संगठित रहने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन सिंह ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी अतुल सिंह पटेल, लक्ष्मीकांत सिंह, धनंजय सिंह, सूरज सिंह, अंकित सिंह, अनिल सिंह और बी.पी. सिंह डैया का विशेष योगदान रहा। महोत्सव में जसवंत सिंह, बबलू सिंह बहियारी, प्रकाश चंद्र सिंह, सुभाष सिंह, शिक्षक पुष्पराज सिंह, मनीष सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर किसानों ने एक स्वर में किसान सम्मान को देश के सम्मान से जोड़ते हुए खेती के विकास और किसानों की मजबूती का संकल्प व्यक्त किया।

Related News

Murder News: दोस्ती को लेकर JNU में हुई खूनी झड़प, छात्र की एक आंख की गई रोशनी

 Delhi AQI Today: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, रोहिणी से जहांगीरपुरी तक प्रदूषण का कहर

उत्तर प्रदेश: लाखों दीपों की रोशनी से जगमगाई संगम नगरी, भारद्वाज आश्रम और श्रृंगवेरपुर धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

उत्तर प्रदेश: मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, खोया और कराची हलवा के नमूने लिए

उत्तर प्रदेश: मंडल स्तरीय दिव्य दीपावली मेले का शुभारंभ, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश: नव-निर्मित पुलिस सहायता बूथ का लोकार्पण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था होगी मजबूत


Featured News